बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, पति को किया घायल, पति बोला मुहं बांधकर आया था शैतान, कत्ल से दहशत में हमीरगढ़ के बाशिंदे

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। हमीरगढ़ कस्बे में सोमवार देर शाम एक मकान में घुसे नकाबपोश बदमाश ने 65 साल की बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि उसके पति को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग छूटा। मंगलवार सुबह  महिला की लाश  बाथरुम में औंधे मुंह पाई गईं, जबकि उसका पति घायलावस्था में अचेत मिला।  उधर, आग की तरह कस्बे में फैली इस खबर को सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये। हमीरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उधर, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।  
डीएसपी सदर रामचंद्र चौधरी के अनुसार, हमीरगढ़ में होली का चौक के पास गली में 70 वर्षीय नाथूलाल पुत्र बंशीलाल सोमानी, अपनी पत्नी प्रेम देवी व मानसिक विक्षिप्त पौते के साथ रह रहे थे। इस मकान में प्रेम देवी की लाश बाथरुम में औंधे मुहं पाई गई। बाथरुम का दरवाजा भी बाहर से बंद था।  जबकि नाथूलाल घायल होकर अचेतावस्था में मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गये। इससे पहले दंपती के घर के बाहर  नहीं आने पर एक महिला ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में अंदर जाकर देखने पर उक्त घटना का पता चल पाया। 
इस सूचना पर वे, थाना प्रभारी पुष्पा कासौटिया मौके पर पहुंची और वारदातस्थल का जायजा लिया। वहीं घायल नाथूलाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।  घायल नाथूलाल से बाद में पुलिस ने बयान लिये। इस पर नाथूलाल ने पुलिस को बताया कि घर में शैतान (राक्षस)आया था। वह मुहं बांधे हुये था। शैतान ने पहले उसकी पत्नी प्रेम देवी को गला दबाकर मार दिया। इस दौरान मैं, खाना खा रहा था । मेरा भी दो बार गला दबाया। मारपीट भी की। जिससे चेहरे पर भी चोट आई। जैसे-तैसे मैं रुम में चला गया। डीएसपी का कहना है कि सत्तर वर्षीय बुजुर्ग डरा-सहमा हुआ है। ज्यादा बोल नहीं पा रहा है। डीएसपी का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, इस वारदात को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये थे। इस वारदात को लेकर लोग सहमे हुये नजर आये। 

कर्जे में डूबा हुआ है परिवार
डीएसपी ने बताया कि सोमानी परिवार कर्जे से डूबा हुआ था। सोमानी के दो बेटे हैं, जो  मुंबई में रहते हैं। एक बेटे पर 17 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसके चलते वह मुंबई चला गया था। वहीं दूसरा बेटा सीए है। उसका काम  भी ठीक से नहीं चल रहा है। 

रात का खाना भी नहीं खा पाये...
सूत्रों के अनुसार, सोमानी के घर में सोमवार रात का खाना बन चुका था, लेकिन ये लोग खाना नहीं खा पाये थे।  इस बीच, यह घटना हो गई। घटना शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच होना माना जा रहा है। 
समाज की दुकानें बंद
प्रेम देवी सोमानी की मौत को लेकर समाज में रोष है। इसके चलते समाजजनों ने हमीरगढ़ में स्थित अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।   क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सोमानी का एक पोता मूंबई में रहता है, जबकि दूसरा मानसिक बीमार है, जो सोमानी दंपती के साथ रहता है।  
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत