हमीरगढ़-बाथरुम में औंधे मुंह पड़ी मिली पत्नी की लाश, पति अचेत, हत्या की आशंका, फैली दहशत

 


 भीलवाड़ा/ हमीरगढ़/ मंगरोप बीएचएन। हमीरगढ़ कस्बे में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग महिला की लाश उसी के घर के बाथरुम में औंधे मुंह पाई गईं, जबकि उसका पति घायलावस्था में अचेत मिला। शरीर पर चोटों के निशान भी पाये गये हैं। उधर, आग की तरह कस्बे में फैली इस खबर को सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये। हमीरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवा दिया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उधर, पुलिससूत्र हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं कहा जा रहा है कि बुजुर्ग के हौश में आने पर स्थिति साफ हो पायेगी कि मामला हत्या का है या कुछ और। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमीरगढ़ में होली का चौक के पास गली में 70 वर्षीय नाथूलाल पुत्र बंशीलाल सोमानी, अपनी पत्नी प्रेम देवी व मानसिक विक्षिप्त पौते के साथ रह रहे थे। इस मकान में प्रेम देवी की लाश बाथरुम में औंधे मुहं पाई गई। बाथरुम का दरवाजा भी बाहर से बंद था।  जबकि नाथूलाल घायल होकर अचेतावस्था में मिले। उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गये। इससे पहले दंपती के घर के बाहर  नहीं आने पर एक महिला ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में अंदर जाकर देखने पर उक्त घटना का पता चल पाया। 
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदातस्थल का जायजा लिया। वहीं घायल नाथूलाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर मौके पर छानबीन चल रही है। वहीं घायल नाथूलाल के हौश में आने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। उधर, इस वारदात को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा है। 

रात का खाना भी नहीं खा पाये...
सूत्रों के अनुसार, सोमानी के घर में सोमवार रात का खाना बन चुका था, लेकिन वे खाना नहीं खा पाये थे।  इस बीच, यह घटना हो गई। घटना शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच होना माना जा रहा है। 
समाज की दुकानें बंद
प्रेम देवी सोमानी की मौत को लेकर समाज में रोष है। इसके चलते समाजजनों ने हमीरगढ़ में स्थित अपने प्रतिष्ठान बंद रखे हैं।   क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सोमानी का एक पोता मूंबई में रहता है, जबकि दूसरा मानसिक बीमार है, जो सोमानी दंपती के साथ रहता है।  
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज