भरतपुर में गोकशी, बछड़े को भी मारी गोली, पुलिस ने जांच के लिए भेजे अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

 

भरतपुर में गौकशी का मामला सामने आया है। जुरहरा थाना क्षेत्र के सोनोखर गांव के जंगल में गाय के अवशेष मिले हैं। यहां एक बछड़ा भी घायल हालत में मिला है। उसके गोली मारकर घायल किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को जुरहेरा थाना इलाके के सोसोखर गांव के जंगल में ग्रामीणों ने एक बछड़े को घायल हालत में देखा। उसी स्थान पर गाय के अवशेष भी पड़े हुए थे। वहीं बछड़ा गोली लगने से घायल हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने  जुरहरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत गाय के अवशेष जब्त कर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं घायल बछड़े का इलाज किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि गोकशी के बाद आरोपी गाय के अंगों को अपने साथ ले गए और बछड़े को गोली मारकर मरने के लिए छोड़ दिया। गाय की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत