खटीक समाज ने डेविड के मामले में निष्पक्ष जांच और नामजद महिला को गिरफ्तार करने की मांग की

 


भीलवाड़ा (हलचल)। अखिल भारतीय खटीक समाज ने रवि खटीक उर्फ डेविड के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और आरोप लगाया कि राजेन्द्र शर्मा के आत्महत्या नोट में सारा खेल एक महिला का बताया हुआ है। 
आज अखिल भारतीय खटीक समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने कलेक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र डीडवानिया ने कहा कि राजेन्द्र शर्मा आत्महत्या के मामले में रवि खटीक को गिरफ्तार किया गया। उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वह दोषी नहीं है तो उसे रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक समाज के दबाव में जहाजपुर में खटीक समाज के एक युवक को गिरफ्तार किया गया और बाद में रिहा किया गया। अगर किसी समाज के दबाव में खटीक समाज के युवक को गिरफ्तार किया गया तो खटीक समाज कोई ठोस निर्णय लेगा जिसे पूरा शहर देखेगा। समाज की ही एक महिला पिंकी ने कहा कि जरूरत होने पर पैसे उधार दिए गए थे। लेकिन यह कोई गुनाह नहीं है। सुसाइड किसी वजह से किया गया इसकी पुख्ता जांच हो। समाज द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस ने अब तक आत्महत्या नोट में नामजद महिला को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। अगर वह गिरफ्तार होगी तो सच सामने होगा कि वास्तव में गुनहगार कौन है। किसी समाज के दबाव में आकर प्रशासन सबसे पहले दलित को ही उठाया जाता है। जबकि एक राजनैतिक पार्टी से संबंध रखने वाली महिला का अब तक पता नहीं है। 
उधर ज्ञापन देने के दौरान महिलाओं ने कलेक्ट्री में प्रवेश करने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने सख्ती से रोका। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प भी हुई है। बाद में आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा