आदर्श विद्या मन्दिर में भट्ट के राग रागेश्री संगीत पर झूमे श्रोता


शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी 
स्पिक मैके (सोसायटी फार द प्रमोशन आफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एम्गस्ट यूथ) द्वारा दिवंगत हुये स्व. प. जसराज, प. बिरजू महाराज, प. शिवकुमार शर्मा, प. भजन सोपोरी, प. साजन मिश्रा को समर्पित विरासत 2022 के तहत पद्मश्री और ग्रेमी अवार्ड से नवाजे जा चुके विश्व मोहन भट्ट के पुत्र सलिल भट्ट ने बुधवार को शाहपुरा के आदर्श विद्या मन्दिर गांधीपुरी में प्रस्तुति दी। सलिल भट्ट ने राग रागेश्री संगीत से की। उनके साथ प्रसिद्व तबला वादक हिमांशु मंहत ने भी तबला वादन से सभी को भावविभोर किया।
राज्य समन्वयक कैलाश पालिया ने बताया कि पं. सलिल भट्ट एवं तबले पर संगतकार के रूप में हिमांशु महंत ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये सात स्वरों का ज्ञान कराया। साथ ही तबले एवं सात्विक वीणा की जुगलबन्दी से मंत्रमुग्ध कर दिया और छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति, भारतीय संगीत, भारतीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसको हमें संरक्षित करना होगा। इस काम को स्पिक मैके पूरे विश्व में बेहतर तरीके से कर रहा है।
विद्यालय में भीलवाड़ा विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा विद्यालय दर्शन हेतु अशोक कुमार व्यास, अध्यक्ष, भीलवाड़ा विद्या भारती शिक्षा संस्थान, रोशन लाल पितलिया, महावीर ओझा सदस्य प्रात कार्यकारिणी, चितौड़ प्रांत, करण सिंह सिंघवी भू वैज्ञानिक अधिकारी भाभा परमाणू अनुसंधान केन्द्र मुम्बई मौजूद रहे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज