सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत, टीपी नगर में शोक

 


 

 भीलवाड़ा बीएचएन। स्थानीय ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार को एक ट्रांसपोर्टर के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से ट्रांसपोर्ट नगर में शोक छा गया। 
प्रताप नगर थाने के हैडकांस्टेबल सत्यकाम सिंह ने बीएचएन को बताया कि पुर निवासी और ट्रांसपोर्ट नगर में रायपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक इमामुद्दीन का बेटा रिजवान 21 बुधवार दोपहर स्कूटर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में ही किसी काम से जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में रिजवान गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिजवान को उदयपुर रैफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय गंगापुर क्षेत्र में  रिजवान ने दम तोड़ दिया। शव को परिजन पुन: जिला अस्पताल ले आये, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उधर, रिजवान की मौत की सूचना से ट्रांसपोर्ट नगर में शोक छा गया। दीवान सत्यकाम ने बताया कि रिजवान, ट्रांसपोर्ट कंपनी में ही पिता के साथ कामकाज संभाल रहा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना