शिमला के हिमलैंड में भूस्खलन, गाड़ियां दबीं, हाईवे पर ट्रक पलटने से फंसे रहे लोग

 


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भारी बारिश के चलते हिमलैंड और टालैंड में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से पांच से छह गाड़ियां दब गईं। इससे शहर में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सुबह करीब 10:00 बजे तक सड़क से मलबे को हटाया जा सका। एक एक पेड़ भी गिर गया। गनीमत रही कि कोई भूस्खलन व पेड़ की चपेट में नहीं आया।

मलबे की चपेट में आई गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थीं। मलबा सड़क पर आने के साथ ही शिमला-कुफरी हाईवे  भी बंद हो गया। उधर, छराबड़ा के पास रात करीब 1:00 बजे हाईवे पर एक ट्रक व पिकअप गाड़ी पलटने ने वाहनों की आवाजाही थमी रही। इससे शिमला से लेकर छराबड़ा होते हुए कुफरी तक ट्रैफिक जाम हो गया।  सेब की गाड़ियां और बसें सुबह तक हाईवे पर फसी रहीं। सैकड़ों स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना