भाभी से देवर ने की छेड़छाड़

 


जयपुर.

घर में अकेला पाकर भाभी से देवर के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध कर शोर मचाने पर बचाने आए बेटे से मारपीट की। आदर्श नगर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि आदर्श नगर निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब 3 महीने पहले उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दूसरी पत्नी के साथ वह जगतपुरा में रहता है। आरोप है कि पिछले 8-10 दिन से उसका देवर उसे आते-जाते घुर रहा था। शुक्रवार दोपहर घर में अकेला पाकर आरोपी देवर ने उसे पकड़ लिया।

मैं हूं ना कहकर जबरदस्ती करने लगा। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी के चुंगल से बचने के लिए शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा बचाने आया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बेटे से मारपीट कर धमकाते हुए चला गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना