ग्राम विकास अधिकारियों ने किया संपूर्ण कार्य बहिष्कार, सरकार का विरोध जताया, बारिश में दिया धरना

 

शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
पंचायत समिति शाहपुरा क्षेत्र के ग्रामविकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि वीडीओ संघ व राज्य सरकार के बीच हुए लिखित समझौते की पालना अभी तक नही की गई है। जिससे विवश होकर ग्राम विकास अधिकारी संघ आज 4 अगस्त से सम्पूर्ण कार्यों में असहयोग कर कार्य बहिष्कार कर रहे है। इन सभी ने आज बारिश के बाद भी धरना दिया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुखपाल जाट व सचिव मोहम्मद युसुफ की अगुवाई में दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि एक माह से ज्यादा समयावधि के आंदोलन नोटिस के बाद भी मांगों का सकारात्मक हल नहीं किया गया। ग्राम विकास अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पूर्व में आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से उनके साथ ग्राम विकास अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने, ग्रेड-पे 3600 करने, 32 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति पद का वेतनमान देने, सहायक विकास अधिकारियों के नवीन पद सृजित करने, पूर्व में समाप्त किए गए पदों को दुबारा सृजित करने, ग्राम विकास अधिकारियों के सहायक विकास अधिकारी के पद पर लंबित पदोन्नतियां करने, रिव्यू डीपीसी करने सहित विभिन्न मांगों के सम्बंध की गई समझौता वार्ता को लागू करने की मांग की। ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारियों ने समझोता वार्ता लागू नहीं करने पर प्रदेश संगठन के निर्देश पर आज 4 अगस्त से संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करने की सूचना दी गयी। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि सुरजकरण लढ़ा, मिश्रीलाल कोली, सहित अन्य वीडीओ मौजूद रहे। 
मांग पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च स्तरीय वार्ता में 1 अक्टूबर 2021 को आश्वासन दिया गया। इसके पश्चात 11 दिसम्बर 2021 को मंत्री से निर्धारित समय अवधि में सकारात्मक कार्यवाही का लिखित समझौता हुआ था। इसके परिणाम स्वरूप हमारे द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 में सरकार के निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्रगति कर स्वंय को प्रमाणित किया। लेकिन उसके उपरान्त भी निर्धारित समय अवधि के समझौतों की पालना में हमारे संवर्ग की मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई। उपेक्षा एवं वादा खिलाफी से त्रस्त ग्राम विकास अधिकारी 4 अगस्त 2022 से समस्त कार्यों में असहयोग का निर्णय किया। एक माह से ज्यादा समयावधि के आंदोलन नोटिस के बाद भी मांगों का सकारात्मक हल नहीं किया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना