स्कूल लौट रही महिला शिक्षक पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दीआग, मौत

 


जयपुर   जिले के जमवारागढ़ इलाके में महिला टीचर को  पेट्रोल छिड़ककर  आग लगा देने से  वो गम्भीर रूप से जल गई, लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। पांच से अधिक लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। महिला  टीचर की इलाज के दौरान मौत हो गई।


 

 

जानकारी के मुताबिक, मौत से पहले महिला टीचर ने अपने बयान में कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ जैसी घटना भी हुई थी, जिसका उसने विरोध किया था। परिजनों के मुताबिक, 10 अगस्त को महिला स्कूल से पढ़ा कर आ रही थी। उसी दरम्यान रास्ते में ही कुछ लोगों ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


वो तड़पती रही, लेकिन...
आरोपियों से बचने के लिए महिला पड़ोसियों के घर में छुप गई थी। लेकिन बदमाशों ने घर में छुपे हुए लोगों को भी महिला को बाहर नहीं निकालने पर जान से मारने की धमकी दे डाली थी। आग में जली महिला को गंभीर घायल अवस्था में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

परिजनों की मानें तो महिला ने पड़ोस में रहने वाले लोगों को रुपए उधार दिए थे। रुपयों को वापस मांगने की बात पर विवाद चल रहा था। रुपए वापस नहीं लौटाने की नीयत से आरोपी महिला के साथ पहले भी मारपीट कर चुके थे। इससे पहले महिला ने रायसेन पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।


बताते चलें, महिला के जलने का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो से पुलिस की किरकिरी हो रही है। मामले में जमवारामगढ़ डीएसपी ने बताया, महिला के परिवार और पड़ोस में रहने वाले लोगों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पहले भी आपस में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत