हैदराबाद में कार हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

 


हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में सोमवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक ब्यूटीशियन की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे जिस कार में यात्रा कर रहे थे, वह सतमराय में सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

मृतक की पहचान तानिया काकड़े (25) के रूप में हुई है, जो कांग्रेस पार्टी के नेता मोहम्मद फिरोज खान की बेटी थी। वह ब्यूटीशियन का काम करती थी।

पुलिस के मुताबिक, वह राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आरजीआईए) से घर लौट रही थी। उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।

जब कार चला रहे मिर्जा अली ने नियंत्रण खो दिया, तब वाहन डिवाइडर से जा टकराया। आरजीआईए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिरोज खान हैदराबाद में नामपल्ली विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हैं। उन्होंने 2019 में हैदराबाद लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ा था, मगर हार गए थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना