लेन-देन के चलते दो भाई भिड़े, चार चोटिल, अस्पताल में भर्ती

 

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के मांडल थाने के स्टेशननगर में बीती रात लेन-देन के चलते दो भाई भिड़ गये। झगड़े में दोनों पक्ष के चार जने घायल हो गये, जिन्हें मांडल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। 
मांडल चौकी प्रभारी चिरागअली कायमखानी ने बीएचएन को बताया कि स्टेशन नगर निवासी जगदीश व उसके भाई पपेंद्र उर्फ पुत्र भूपेंद्र पुत्र कान्या कंजर के बीच लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। 
इसी को लेकर शुक्रवार रात दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े में दोनों भाइयों के साथ ही दोनों की पत्नियां घायल हो गई। चारों को रात में ही मांडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां इनका उपचार किया जा रहा है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा