मुस्लिम समाज ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा रैली

 




भीलवाड़ा -BHN
                     स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जहां पूरा देश आज़ादी का 75 वा साल बड़ी धूमधाम से मना रहा। पूरे देश मे तिरंगे की धूम है। इसी क्रम में आज मुस्लिम समाज ने भी भीलवाड़ा में  ऐतिहासिक तिरंगा वाहन रैली निकाली।
                      अकबरी अखाड़ा उस्ताद आरिफ मोहम्मद मेवाफरोस ने बताया कि देश की आज़ादी के जश्न में आज मुस्लिम समाज ने भी एक तिरंगा वाहन रैली पूर्व नेता प्रतिपक्ष अब्दुल सलाम मंसूरी की सरपरस्ती में निकाली यह रैली सीरत सराय से गोल पियाऊ चौराहे होती हुवी दरगाह मंसूरी अली बाबा के यहां पहुंची। रैली में हुसैन कॉलोनी पेश इमाम मौलाना सलीम अकबरी साब मौजूद थे, और दरगाह पर बेहतरीन देशभक्ति से लबरेज खिताब किया। आज़ादी में मुस्लिम समाज के योगदान को बताया कि हमारे उलेमा और कई मुस्लिम नोजवानो ने कुर्बानियां दी है। रैली में हज़ारों युवा हाथो में तिरंगा लिए चल रहें थे। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। भीलवाड़ा में पहली बार ऐसी ऐतिहासिक रैली निकाली गई। जिलेभर के मुस्लिम नोजवानो का देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। रैली को अब्दुल सलाम मंसूरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद ने वह पार्षद उस्मान पठान ने भी संबोधित किया।
                     रैली में असलम पठान पार्षद फजले रहूफ, जहीरुद्दीन मेवाफरोश, पार्षद सलीम अंसारी, वसीम शेख, इरशाद मेव ताहिर पठान, मोहसिन मंसूरी, शाहिद सय्यद, अनवर हुसैन शैख (ऐणा भाई), मन्नान लोहार, जावेद लोहार, मोहम्मद शाहिद देशवाली, मुहर्रम लाइसेंसधारी मोहम्मद यासीन नीलगर, मोहम्मद रशीद अंसारी आदि मौजूद थे। तिरंगा रेली पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करते हुए सरकारी दरवाजा पर जगदीश मानसिंहका के सानिध्य में व गोल प्याऊ पर रफीक शेख, रियाज पठान, महाराणा टॉकीज गुलमंडी सर्राफा बाजार में कौम मेवाफरोशान के नूर मोहम्मद मुजाहिद हुसैन गोरी ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। तिरंगा रैली में शामिल मुस्लिम समाज के सभी भाईयों का अकबरी अखाड़ा गुलमंडी भीलवाड़ा (राज.) की तरफ से दिल से शुक्रिया।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत