शहर में नकाबपोशों ने युवक को पीटा, गांव में अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से किये बुजुर्ग पर वार, दोनों भर्ती

 


 भीलवाड़ा  बीएचएन। शहर में नगर विकास न्यास के पीछे एक युवक को बीती रात नकाबपोश दो बदमाशों ने पीट दिया, जबकि श्रीजी का खेड़ा गांव में एक बुजुर्ग पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों घायलों को रात को ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बुजुर्ग  को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।
सुभाषनगर थाने के एएसआई मोतीराम ने बीएचएन को बताया कि मलाण हाल सुवाणा निवासी राहुल 21 पुत्र प्रमोद राजपूत सोमवार को मलाण में अपनी नानी से मिलने आया था। यहां से रात को वह पैदल-पैदल ही अजमेर तिराहा जा रहा था। नगरविकास न्यास के पीछे बाइक से दो नकाबपोश बदमाश आये। इन दोनों ने राहुल को रोका और उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह घायल हो गया। राहुल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात नकाबपोश बदमाशों पर एफआईआर दर्ज कर ली। 
उधर, ऐसी ही एक अन्य घटना जिले के बनेड़ा थाने के श्रीजी का खेड़ा में बीती रात को हुई। एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार लादूलाल 70 पुत्र बालु खारोल श्रीजी का खेड़ा स्थित मकान में सो रहा था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लादूलाल की चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लादूलाल को हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया। बनेड़ा पुलिस का कहना है कि पीडि़त को रैफर कर दिये जाने से बयान दर्ज नहीं हो पाये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा