अमृत महोत्सव के तहत न्यायालय में तिरंगा रैली आयोजित

 


 भीलवाड़ा BHN

भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यायालय परिसर भीलवाड़ा में जिला संयोजक हेमेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में तिरंगा रैली आयोजित की गई।

    विधि प्रकोष्ठ संयोजक हेमेंद्र सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश  स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

             आज न्यायालय परिसर भीलवाड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रप्रकाश श्रीमाली व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन सुरेशचंद्र श्रीमाली व व अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष रघुनंदन सिंह कानावत द्वारा तिरंगा लहराकर रैली की शुरुआत की। अधिवक्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारो के साथ तिरंगा रैली न्यायालय परिसर में निकाली गई और विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों व पक्षकारों को तिरंगा झंडा वितरित किया गया और सभी को अपने, घर, ऑफिस व प्रतिष्ठान पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

      तिरंगा रैली के आयोजन में अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, राजकुमार शर्मा, भैरू लाल बापना, कृष्णगोपाल शर्मा, राधेश्याम विजयवर्गीय,   कुशल साहू, घनश्याम चंदेल, बाबू लाल आचार्य, पीरू सिंह गौड़, अशोक गट्टानी, सपना जैन, बार  एसोसिएशन भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचोलिया, मोहम्मद फरजन, सुरेश पालीवाल, रतन लाल जाट, रघवेंद्रनाथ व्यास, राजेश सामरिया, सुरेंद्र प्रताप सुवालका, विशाल उपाध्याय, गोपाल अजमेरा, राकेश जैन, गोपाल सोनी, नीरज पाराशर, भगवती शर्मा, मनोरमा बारु, गजेंद्र सिंह कानावत, दीपक मित्तल, सौरभ पारीक सहित कई अधिवक्तागण रैली में शामिल हुए।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना