पत्नी को मोबाइल गिफ्ट देने के बहाने बुला कर दी पत्नी की हत्या

 


नागौर  थाना खुनखुना क्षेत्र में खुनखुना की ढाणी निवासी एक नाबालिग विवाहिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर पति को गिरफ्तार कर लिया हैआरोपी ने पत्नी को मोबाइल गिफ्ट देने के बहाने नाबालिग पत्नी को बुलाया था। उसके बाद तार से गला घोटकर हत्या कर दी।आरोपी ने पत्नी को मोबाइल गिफ्ट देने के बहाने नाबालिग पत्नी को बुलाया था। उसके बाद तार से गला घोटकर हत्या कर दी।
  नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि खुनखुना की ढाणी निवासी छोटू ने 4 अगस्त को नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। वह कॉल को डिलीट करने के बाद घर से निकली थी। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उसके शव को बरामद किया था। 
 पत्नी की हत्या करने के बाद गच्छीपुरा पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद आरोपी शब्बीर खान को पकड़ लिया था। लेकिन वह संतरी को चकमा देकर खिड़की से फरार हो गया।
 आरोपी शब्बीर खान के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। वह विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। उसने मुंबई के एक एजेंट को वीजा बनवाने के लिए दिया हुआ था। विदेश भागने की आंशका को देखते हुए पुलिस ने मुंबई जाकर लुक आउट नोटिस जारी भी करवाया था। 

नागौर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे दंबोई कलां गांव स्थित एक बाजरे के खेत से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह किसी और लड़की से प्यार करता था। 
  4 अगस्त को शब्बीर ने ससुराल जाने के लिए अपने एक दोस्त की कार ली थी। अपनी नाबालिग पत्नी को परिजनों को बिना बताए घर से गांव के बाहर बुलाया था। कार में बैठाकर सरप्राइस गिफ्ट देने के बहाने उसकी आंखें बंद कराई और फिर तार से गला घोटकर हत्या कर दी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा