बोरड़ा बावरियान में पौधरोपण : ग्रामीणों को पर्यावरण सरंक्षण के लिए आगे आना होगा- बैरवा

 


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
शाहपुरा तहसील के बोरडा बावरियान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। 
बोरडा बावरियान में आयोजित समारोह में राजस्थान बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच निंबाराम भील, प्रधानाचार्य सत्यनारायण कुमावत, जगदीश जाट,   कृष्ण कटारिया भी उपस्थित रहे।
बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा ने विद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य की मेहनत से विद्यालय परिसर को पौधों से आच्छादित किया गया है। ग्रामीणों को इस पुनित कार्य से जोड़े रखना भी आज के दौर में बेहतरीन है। उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आव्हान किया। 
प्रधानाचार्य सत्यनारायण कुमावत ने पौधरोपण कार्य की विस्तार से जानकारी देकर बताया कि पिछले लंबे समय से चलाये जा रहे अभियान के अब सार्थक परिणाम आने लगे है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा