MP के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मौत


मध्यप्रदेश के जबलपुर में चंडाल भाटा क्षेत्र में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार दोपहर को आग लग गई। थोड़ी ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। इसमें कई मरीज झुलस गए। चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फायर ब्रिगेड आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी भी मौके पर हैं। जबलपुर के कलेक्टर इलैया राजा ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर की घटना पर दुख प्रकट किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने मरने वालों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

जबलपुर में आग बुझाने की कोशिश करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

 कई मरीज भी झुलसे
सूत्रों के मुताबिक नौ से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलसे हैं। कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। आग लगने के बाद मरीजों और अस्पताल के स्टाफ में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल में फंसे मरीज और उनके परिजनों को निकालने के लिए बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद कलेक्टर इलैया राजा ने चार मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। हमारा पहला फोकस आग पर काबू पाना और मरीजों व परिजनों को बचाना है। 
शिवराज ने घोषित किया मुआवजा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। जबलपुर के न्यू लाइफ अस्पताल में आग से हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन के समाचार से हृदय दु:ख से भरा हुआ है।  ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें,मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज