राजस्व मंत्री रामलाल ने किया लाखों रुके विकास कार्यों का शिलान्यास औ लोकार्पण


 

    मांडल (चन्द्रशेखर तिवाड़ी) --  राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र की संतौकपुरा पंचायत के एक एक गांव में जाकर लोगों के हाल जाने और जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में रखे लाखों रुपयों के विकास कार्यों की विकास पट्टिकाओं का अनावरण कर  शिलान्यास व लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए जिट ने कहा गहलौत सरकार ने आम लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की है जिनका जागरूक लोग फायदा उठा रहे है। लेकिन जो लोग जागरूक नहीं है उन्हें चेतकर योजनाओं को समझना और उनका लाभ उठाना चाहिए। राजस्व मंत्री ने कहा पंचायत ने और जनता ने जीतने काम यांगे मैंने दिये और कार्य हुए हैं।  जरूरत महसूस होने पर और कार्य देंगे किन्तु विकास के कामों में किसी प्रकार की राजनीति नहीं हो इसका ध्यान जनप्रतिनिधियों को रखना होगा। पंचायत समिति के प्रधान शंकरलाल कुमावत, पंचायत समिति सदस्य विकास सुवालका, पूर्व सरपंच परमेश्वर लुहार ने भी लोगों को संबोधित किया। परमेश्वर लुहार ने कहा कि राजस्व मंत्री जाट ने क्षेत्रीय विधायक होने के नाते संतौकपुरा पंचायत में विकास कार्यों की झड़ी लगादी और पंचायत ने भी दिये गये बजट का ईमानदारी से उपयोग किया है।कार्यक्रम में नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारों रजनी माधीवाल सहित जिला एवं ब्लाक स्तर के सभी विभागों के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना