कोटा के गेपरनाथ महादेव कुंड में दो छात्र डूबे, एक मृतक बिहार और दूसरा मध्यप्रदेश का रहने वाला

 


दोनों दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए थे, इसी दौरान वे डूब गए। सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने स्कूबा डाइविंग कर दोनों का शव निकाला। कोटा में दो कोचिंग छात्र गेपरनाथ महादेव के कुंड में डूब गए। दोनों छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे अपने दोस्तों के साथ गेपरनाथ महादेव घूमने गए थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि एक मृतक छात्र रवि मेहरा (20 साल) बिहार का रहने वाला है। जबकि दूसरा मृतक छात्र मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी नैतिक (17) है। रवि मेहरा, नैतिक और उनका एक दोस्त मयंक मिश्रा तीनों गुरुवार को गेपरनाथ महादेव गए थे। वहां कुण्ड में नहाते समय रवि और नैतिक डूब गए। तीसेर दोस्त मयंक मिश्रा ने हादसे की सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। गुरवार देर रात ही पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना गोताखोरों को दी गई। गोताखोर देर रात मौके पर पहुंचे लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं किया जा सका। शुक्रवार सुबह गोताखोरों की टीम ने स्कूबा डाइविंग कर करीब 30 फीट नीचे से दोनों छात्रों के शव निकाले। दोनों छात्र कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे और एक ही होस्टल में रहते थे। उनका साथी छात्र मयंक मिश्रा मध्यप्रदेश के सागर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना