176 नागरिकों की शिकायतों का कॉल सेंटर के माध्यम से किया गया निवारण

 


निम्बाहेड़ा(हलचल) ।   सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर निम्बाहेड़ा कांग्रेस परिवार द्वारा युवा कांग्रेस-NSUI के माध्यम से संचालित निःशुल्क जनता एम्बुलेंस का संचालन अनवरत जारी है। साथ ही 24 घण्टे चलने वाला नागरिक सहायता कॉल सेंटर भी निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं दे रहा है।

          पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पीड़ित मानव की सेवा करने के सन्देश को साकार करने के क्रम में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर निम्बाहेड़ा कांग्रेस परिवार द्वारा युवा कांग्रेस-NSUI के माध्यम से निःशुल्क जनता एम्बुलेंस का सफल संचालन किया जा रहा है। आज तक इस एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से 65 मरीजो को कोरोना से उबरने के बाद हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर से उनके निवास स्थान तक सुरक्षित पहुँचाया गया है। उक्त एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से केवल निम्बाहेड़ा के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजो को ही नही बल्कि छोटीसादड़ी, बड़ीसादड़ी, कपासन, चित्तौड़गढ़, राशमी, भदेसर, केलवा, विजयपुर, मनासा, जावद क्षेत्र के भी ऐसे मरीज जो निम्बाहेड़ा में अपना उपचार करवा रहे थे को भी कोरोना से ठीक होने के बाद अपने निवास स्थान तक सुरक्षित पहुँचाया गया है।

          युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत आंजना ने बताया गया कि युवा कांग्रेस-NSUI द्वारा कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है, उक्त कॉल सेंटर पर 24 घण्टे उपलब्ध रहने वाले 10 युवाओं की टीम नागरिकों द्वारा मिलने वाली शिकायतों का प्रशासन के माध्यम से सफल निवारण करवा रही है। कॉल सेंटर पर अभी तक 176 शिकायतों का सफल एवं त्वरित निवारण करवाया जा चुका है।

          विधायक कार्यालय प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि विधायक कार्यालय द्वारा कोरोना पाजिटिव मरीजो का प्रतिदिन हाल-चाल पूछा जा रहा है व व्यवस्था में सुधार करने हेतु सुझाव भी मांगे जा रहे है। विधायक कार्यालय द्वारा ऑक्सीजन पर निर्भर कोरोना पीड़ित मरीजो को होम आइसोलेट होने या कोविड सेंटर पर भर्ती होने के लिए 73 फ्लो ऑक्सी मीटर निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए है। साथ ही मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर हरीश आंजना चेरिटेबल एवं एजुकेशल ट्रस्ट के माध्यम से 10000 कपड़े के मास्क, 3000 सर्जिकल 3 लेयर मास्क, 200 PPE किट, 100 बॉडी पैकर नगरपालिका एवं हॉस्पिटल प्रशासन को उपलब्ध करवाए गए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस परिवार निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी द्वारा स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 5000 मास्क, 500 सेनेटाइजर क्षेत्र की सभी PHC-CHC पर कार्यरत चिकित्साकर्मियों को उपलब्ध करवाए गए है जिससे वे स्वयं को सुरक्षित रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिकों को भी मास्क पहनने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित कर सके।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा