मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 चित्तौड़गढ़ हलचल। । जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में सड़क दुर्घटना में मृतक, आश्रित, गंभीर एवं सामान्य घायल को एक लाख 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

निर्देशानुसार भगवान लाल पिता जलाराम माली निवासी तलाउ, तहसील, डूंगला के सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार पुष्कर पिता नारायणलाल खंडेलवाल निवासी बिलोरा, तहसील, डूंगला के सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल एवं इलाज के दौरान मृत्यु होने पर पिता नारायणलाल खंडेलवाल को एक लाख रुपए, गोपाल भील पिता शंभू लाल भील निवासी छाजवी, तहसील, डूंगला के सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल होने पर स्वयं को 2 हजार 500 रुपए तथा ताराचंद पिता सोहनलाल खटीक ग्राम डूंगला, तहसील, डूंगला के सड़क दुर्घटना में सामान्य घायल होने पर स्वयं को 2 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।

उक्त राशि संबंधित तहसीलदार की अभिशंषा के आधार पर स्वीकृत की गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना