डटे रहो इंडिया! जाते-जाते मई देने लगा सुकून, इस महीने पहली बार 2.50 लाख के नीचे आया कोरोना, मौत का डेटा भी घटा

 

   दिल्ली ।कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत को जीत मिलती दिख रही है और अब कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगाई गईं पाबंदियों और टीकाकरण अभियान का असर अब दिखने लगा है, क्योंकि इस महीने में यह पहली बार है जब एक दिन में देश में 2.50 लाख के बेंच मार्क से नीचे नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, आज देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 2.43 लाख नए केस मिले हैं, जो मई महीने में सबसे कम है। इतना ही नहीं, रोजाना होने वाली मौत के आंकड़ों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 

वर्ल्डोमीटर के डेटा के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 243,777 नए केस मिले हैं, जिससे देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26528846 हो गई है। वहीं, इसी दौरान 3788 लोगों की मौतें हुई हैं। यहां ध्यान देने वाली बात है कि 10 मई के बाद यह पहला मौका है, जब इतने कम लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का कुल आंकड़ा करीब तीन लाख यानी 299296 पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अभी 2800403 है। देश में रिकवरी रेट के आंकड़े भी सुकून देने वाले हैं। आज एक दिन में 354825 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। अगर नए केस और रिकवरी की तुलना करें तो जितने नए मरीज मिले हैं, उससे करीब एक लाख अधिक लोग ठीक भी हुई हैं। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
देश में जिन 4,194 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से 1,263 की महाराष्ट्र, 467 की तमिलनाडु, 353 की कर्नाटक, 252 की दिल्ली, 172-172 की उत्तर प्रदेश और पंजाब, 159 की पश्चिम बंगाल, 142 की केरल, 129 की राजस्थान, 116 की उत्तराखंड, 112 की हरियाणा, 104 की आंध्र प्रदेश तथा 96 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।

भारत में इस साल पांच महीनों में डेढ़ लाख मौतें
12 मार्च 2020 : 01
15 अगस्त 2020 : 50,084
02 अक्तूबर 2020 : 1,00,875
05 जनवरी 2021 : 1,50,151
27 अप्रैल 2021 : 2,01,165
22 मई : 2021 : 2,99,296

मई में किस तरह कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव हुआ है, इन आंकड़ों से समझिए।
22 मई 2021: 243,777 नए केस और  3,788 मौतें
21 मई 2021: 254,395 नए केस और  4,143 मौतें
20 मई 2021: 259,269 नए केस और  4200 मौतें
19 मई 2021: 276,261 नए केस और  3,880 मौतें
18 मई 2021: 267,174 नए केस और  4,525 मौतें
17 मई 2021: 263,045 नए केस और  4,340 मौतें
16 मई 2021: 281,860 नए केस और  4,092 मौतें
15 मई 2021: 310,822 नए केस और  4,090 मौतें
14 मई 2021: 326,123 नए केस और 3,879 मौतें
13 मई 2021: 343,288 नए केस और 3,999 मौतें
12 मई 2021: 362,406 नए केस और 4,126 मौतें
11 मई 2021: 348,529 नए केस और 4,200 मौतें
10 मई 2021: 329,517 नए केस और 3,879 मौतें
9 मई 2021: 366,499 नए केस और 3,748 मौतें
8 मई 2021: 409,300 नए केस और 4,133 मौतें
7 मई 2021: 401,326 नए केस और 4,194 मौतें
6 मई 2021: 414,433 नए केस और 3,920 मौतें
5 मई 2021: 412,618 नए केस और 3,982 मौतें
4 मई 2021: 382,691 नए केस और 3,786 मौतें
3 मई 2021: 355,828 नए केस और 3,438 मौतें
2 मई 2021: 370,059 नए केस और 3,422 मौतें
1 मई 2021: 392,562 नए केस और 3,688 मौतें

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा