होम्योपैथिक औषधि की 30 हजार शीशियो एवम काढ़े के ढाई हजार पैकेट्स का वितरण शुरू

 


 भीलवाड़ा हलचल।  सेवा भारती के कार्यालय 10,संस्कृति मंदिर अशोक नगर में सेवा भारती के माध्यम से होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम-30 की 30 हजार परिवारों के लिए व आर्युवेदिक आरोग्य काढ़ा के 2500 पैकेट वितरण के लिए  दिए गए ।
वितरण का कार्य सेवा भारती और संघ के कार्यकर्ता के माध्यम से भीलवाड़ा महानगर के  सातों नगरों की बस्तियों में किया जाएगा। सेवा भारती के महानगर मंत्री राज कुमार स्वर्णकार ने बताया कि होम्योपैथिक दवा के वितरण से 30 हजार परिवारो के एक लाख बीस हजार व्यक्ति एवम काढ़े के वितरण से 2500 परिवारों के 10 हजार व्यक्ति लाभान्वित होंगे।
 इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग मंत्री अशोक कुमार  सेन  सह विभाग मंत्री   ललित कुमार   जैन,महानगर अध्यक्ष  बाबू लाल  ओसवाल,विभाग कार्यवाह  बनवारी लाल  सोनी,महानगर कार्यवाह पवन जी शर्मा,
महानगर सह कार्यवाह  ललित कुमार  चीपड़,महानगर सेवा प्रमुख   जमना लाल  सोनी एवम सातों नगरों के नगर कार्यवाह एवम नगर सेवा प्रमुख उपस्थित थे। महानगर सह कार्यवाह  ललित कुमार  चीपड ने बताया कि 1000 राशन किट भी तैयार हो रहे है जो विभिन्न सेवा बस्ती के जरूरत मंद परिवारों को वितरित किये जायेंगे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना