35 वार्डो के पार्षदों के खाते में डाले 5 -5 हजार रुपए

 


  शाहपुरा। किशन वैष्णव। जहा कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी का दौर। इसको देखते हुए जरूरतमंदों की मदद को जहां हजारों हाथ उठ खड़े हुए हैं। वही दूसरी ओर मूक पशु पक्षियों के लिए भी अब जनमानस सामने आने लगा है। पशु पक्षियों को गर्मी में दाना पानी व चारा उपलब्ध करवाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन स्वर्णकार ने नवाचार करते हुए मिसाल पेश की है ओर चेयरमैन रघुनंदन सोनी ने मुखबधिर पशु पक्षीयो के लिये अपने वार्ड न 22 से अभियान का शुभारम्भ करते हुए  पूरे वार्ड मे घुमते हुए जहा भी आवारा पशु नजर आये उनको चारा खिलाया।और 35 ही वार्ड के पार्षदो के खाते मे 5 -5 हजार रुपये डाल दिये गये है जिससे की हर वार्ड पार्षद 1 माह तक अपने वार्ड के पशु पक्षियों के लिये चारा दाना की व्यवस्था कर सके जिससे की मुख बधिर पशु पक्षी भी भूखे न सोये।

पशु-पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था के लिए पार्षदों के खाते में डाला पैसा।

गोवंश के लिए भूसा,चोकर,गुड़ तथा पक्षियों के लिए लाई और चना के इंतेजाम के लिए पार्षदों के खाते में पैसा डाला गया।पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी का यह आईडिया अच्छा लगने से कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।ओर सोनी ने बताया कि लॉकडाउन में दुकाने बंद है। ऐसे में सब्जियों की दुकानें और ठेले सीमित हो गए है। ऐसें में जानवरों और पशु- पक्षियों को खाने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन का पशु-पक्षियों पर भारी असर पड़ रहा है। शहर की गलियों में घूमने वाले जानवरों के सामने खाना-पानी का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका अध्यक्ष ने मिसाल पेश की है। पालिका अध्यक्ष सोनी ने बताया कि पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही हंै। सड़क पर रहने वाले जानवरों से लेकर पालतू पशुओं तक को क्रूरता झेलनी पड़ती है। दूध निकालकर गायों को भी यूं ही छोड़ दिया जाता है। भूखी-प्यासी गाएं कचरे में मुंह मारती नजर आती हैं। जिसको लेकर उन्होंने नवाचार की मिसाल पेश की है।इस अभियान के शुभारंभ मे नरेंद्र जैन,संजय गौड,राजेन्द्र शास्त्री,कमल सोनी,जितेन्द्र सेन,कमल सोनी,युवराज सिंह,विक्रम तेली आदी वार्डवासी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना