राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जवाहर ने जरूरतमंदों को बांटे दस हजार मास्क

 


 

अजमेर (हलचल)! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि कोविड 19 संक्रमण लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए।

पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर फाउंडेशन द्वारा विशाल मास्क वितरण अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से औपचारिक बात कर रही थी। उन्होंने कहा कि मास्क ही बचाव है! उन्होंने आमजन से अपील की की बिना मास्क के घर से नहीं निकले।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हमें सतर्क रहना चाहिए और लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 

जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं अजमेर संसदीय  क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे श्री रिजु झुनझुनवाला ने  आमजन से अपील की है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालना की जानी चाहिएं। 

जवाहर फाउंडेशन के राजेंद्र गोयल एवं शिव कुमार बंसल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल एवं डॉ श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में अजमेर शहर में दिहाड़ी मजदूर निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को दस हजार मास्क वितरित किए गए। 

उन्होंने बताया कि रीजनल कॉलेज कोटडा सिने वर्ल्ड रातीडांग वैशाली नगर क्रिश्चियन गंज दिल्ली गेट लोंगिया पहाड़गंज अजय नगर  भगवान गंज रामगंज आशा गंज मदार गेट केसरगंज नसीराबाद रोड आदर्श नगर नगरा गुलाब बाड़ी कल्याणपुरा रोड नाका मदार आम का तालाब सिविल लाइन शास्त्री नगर दाता नगर भोपा का बाड़ा  इंदिरा कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए गए। 

 जवाहर फाउंडेशन के विशाल मास्क वितरण अभियान में  महेश चौहान अशोक बिंदल आरिफ हुसैन विजय नागौरा  हरि सिंह गुर्जर सागर मीणा मामराज सेन मंजु सोनी जूलियस क्लेमेंट कैलाश कोमल  डॉ संजय पुरोहित डॉ सुरेश गर्ग यासीर चिश्ती पार्षद द्रोपदी कोली  नकुल खण्डेलवाल पिंकी बालोठिया हितेश्वरी देवी नरेश  सारवान रश्मि हिंगोरानी श्याम सुंदर प्रजापति काजल यादव चंचल देवी लक्ष्मी बुन्देल नरेश सत्यावना मनीष सेठी नरेंद्र तुनवाल  हमीद चीता.सौरभ यादव तुषार सिंह यादव  सुमीत मितल आनंद भडाना राजेश शर्मा अनिल गोयर सुरज हरियाला रोहित चौहान नितिन जैन विनोद नकवाल शैलेंद्र अग्रवाल  गणेश चौहान  मुकेश  सबलानिया अरविंद मीणा रमेश नायक  नीरू दोसाया सोनल मौर्य  मंजू सोनी रजनी कच्छावा कीर्ति हाडा माधवी भडाना रेखा पिगोलिया निर्मल बैरवाल चंदन सिंह  हरि प्रसाद जाटव पुनीत सांखला उमेश शर्मा सुनील मोतियानी मुबारक अली चीता समीर भटनागर  राजेश गोडीवाल शैलेश गुप्ता श्रवण टोनी सुनील केन राजीव सिंह कच्छावा आदि ने टीम बनाकर सोशल में डिस्टेंस मेंटेन करते हुए जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए !

जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि  राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोई भूखा न सोए संकल्प के तहत जवाहर फाउंडेशन द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में 600 फूड पैकेट दिहाड़ी मजदूर निर्धन असहाय एवं जरूरतमंदों को वितरित किए गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना