कांग्रेस व जिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

 


  भीलवाड़ा हलचल।  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवासन  के आदेशानुसार यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष किशन जाट के नेतृत्व में वह शहर अध्यक्ष हेमंत शर्मा के सानिध्य में  आज भीलवाड़ा में  जो हर नाके पर अपनी ड्यूटी दे रहे राजस्थान पुलिस के जवान, पत्रकार, डॉक्टर, नर्स, व सफाई कर्मचारियो  कोराना फायटर को नाश्ता, मास्क व सेनिटायजर  यूथ कांग्रेस की तरफ से वितरित किया गया ओर इसके साथ ही गरीब, बेसहारा लोगो  की बस्तियो व झुग्गी झोपड़ियों में खाद्य व राशन सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष किशन जाट, शहर अध्यक्ष हेमंत शर्मा, निसार सिलावट, भानुप्रताप सिंह, जेनुल शेख़, अर्जुन सिंह, मोनू सेन, ,अभिज्ञान पान्डे, गोविंद आदि मौजुद थे।

भोजन के पैकेट वितरित किये

 जिला कांग्रेस सेवादल भीलवाड़ा के पदाधिकारियों कोरोना महामारी के इस भयावह दौर में पीड़ित मरीजों को आॅक्सीजन उपलब्ध करवाने, हाॅस्पिटल में बेड दिलाने तथा दवाईयां व इजेक्शन उपलब्ध करवाने तथा भोजन उपलब्ध करवाने आदि कार्यों में जुटी है।
         जिलाध्यक्ष हिमांशुल माथुर ने बताया कि इसी कड़ी में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मास्क वितरण एवं भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
         शहर अध्यक्ष मनीष पारीक ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पंचवटी, कांवाखेड़ा स्थित कच्ची बस्ती में कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुये मास्क एवं भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा