बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अधिवक्ताओं ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

 

 नाथद्वारा हलचल। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर  राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर एवं  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजसमन्द गिरीश कुमार शर्मा एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमन्द  मनीष कुमार वैष्णव के निर्देशानुसार आज न्यायालय परिसर नाथद्वारा में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा लक्ष्मीकांत वैष्णव, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, नाथद्वारा तथा  परिणय जोशी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नाथद्वारा के सानिध्य में कोविड-19 वैक्सिनेशन  कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  टीकाकरण कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टीकाकरण करवाया गया। इसके लिए जिला कलेक्टर राजसमन्द अरविन्द पोसवाल के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी नाथद्वारा डॉक्टर कैलाश भारद्वाज, टीकाकरण प्रभारी डॉक्टर राहुल एवं उनकी टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। जिसमें सचिव तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा सत्य प्रकाश त्रिपाठी, न्यायालय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश नाथद्वारा के कर्मचारी  सत्यवीर सिंह चौधरी द्वारा सहयोग किया गया। उक्त टीकाकरण कार्यक्रम में अध्यक्ष बार एसोसिएशन नाथद्वारा  मदनलाल टांक, बार एसोसिएशन नाथद्वारा के अन्य अधिवक्तागण नजरसिंह माण्डावत, गिरीश तिवारी, चन्द्रशेखर सनाढय़,  पूर्णाशंकर पालीवाल,  चन्द्रशेखर वर्मा,  पंकज गुर्जर,  संतोष सनाढय,  भावेश सांचिहर,  महेन्द्रसिंह राठौड़, रवि लोधा आदि अधिवक्तागण एवं पैरालिगल वॉलेन्टियर भावेश जोशी,  रोहित खटीक आदि उपस्थित रहे। 
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना