संकटमोचन हनुमान मंदिर- जन्माष्टमी पर सजेंगी 25 से अधिक विद्युतचलित झांकिया, कृष्ण लीलाओं के साथ मिलेंगा सामाजिक संदेश

 


 भीलवाड़ा, BHN.

 भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव 19 अगस्त शुक्रवार को भीलवाड़ा में मुख्य डाकघर के पास स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में उल्लास एवं उत्साह से भरे माहौल में महन्त बाबूगिरीजी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। भीलवाड़ा में जन्माष्टमी पर मुख्य आकर्षण संकटमोचन हनुमान मंदिर पर मनाया जाने वाला कृष्ण जन्मोत्सव ही रहता है। यहां हर वर्ष जन्माष्टमी पर दर्शन के लिए हजारों कृष्ण भक्तों का सैलाब उमड़ता है। महन्त बाबूगिरीजी ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूलों से एवं रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर पर आकर्षक सजावट करने के साथ हनुमानजी महाराज के डायमंड का चोला चढ़ाया जाएगा। जन्माष्टमी पर मंदिर में 25 से अधिक विद्युतचलित झांकिया मुख्य आकर्षण होंगी। झांकियों के दर्शन शाम 5 बजे से शुरू होंगे। इन झांकियों के माध्यम से भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का चित्रण होने के साथ विभिन्न सामाजिक संदेश भी प्रदान किए जाएंगे। ये झांकिया आगरा, दिल्ली व मथुरा से आने वाले 30 से अधिक कलाकारों द्वारा तैयार की जा रही है। भूत-प्रेत के डांस वाली झांकी भी आकर्षण होंगी।  जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण को 501 किलो पंजेरी का भोग लगाने के साथ 11 किलो का मिल्क केक भी काटा जाएगा। बाल गोपाल भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मध्यरात्रि में मनाया जाएगा। जयकारों के बीच भगवान को मिश्री मावा, पंच मेवा, फल आदि प्रसाद चढाने के साथ अभिषेक किया जाएगा। जन्माष्टमी पर गोलप्याउ चौराहे से नगर परिषद चौराहे तक आकर्षक रोशनी एवं सजावट होंगी। महंत बाबूगिरीजी महाराज ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं यादगार तरीके से मनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी भक्तजनों से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना