खाटूश्यामजी मेले में भगदड़ मची , तीन की मौत कई अन्य घायल

 


सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी के मासिक मेले में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इस घटना में 3 महिला भक्तों की मौत पर ही मौत हो गई जबकि तमाम लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ मची थी।

जानकारी के अनुसार खाटूश्यामजी में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में तीन लोग जख्मी हो गए हैं। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के एक हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी।बता दें कि खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेला लगता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में रविवार देर रात को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। इसी दौरान आरती के लिए जब मंदिर के पद बंद किए गए तो पट के पास दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना