मुस्लिम समुदाय अपने घर पर तिरंगा लहराए -​​​​​​​मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति



 भीलवाड़ा BHN. 
                 मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति ने भीलवाड़ा जिले के मुस्लिम समुदाय को आव्हान करते हुए कहा कि मादरे वतन की आजादी के 75वें सालाना इजलास के मौके पर अपने हर घर पर तिरंगा लहराए इसी तिरंगा झंडे के लिए हमारे बुजुर्गों ने अपनी जान की बाजी देकर आजादी हासिल की थी इसे बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि सभी मुसलमान अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराए और हैदर अली टीपू सुल्तान बहादुर शाह जफर की कुर्बानी को बरकरार रखते हुए आजादी के जश्न को मनाते हुए तिरंगा झंडे को लहरा कर वतन से मोहब्बत करने का सबूत पेश करें।
                 समिति के सदर हाजी शरीफ खान पठान, नायब सदर रमजान मोहम्मद सौरगर ने अपील करते हुए कहा कि अशफाक उल्ला खान मौलाना अब्दुल कलाम आजाद एवं अब्दुल हमीद जैसी मुस्लिम समाज की महान हस्तियों ने इसी तिरंगे की शान के लिए अपनी कुर्बानी पेश की थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार