कपड़ा फेक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव से मचा हड़कंप, बीमार पड़ीं कई महिलाएं अस्पताल में भर्ती

 


अनकपल्ली जिले के अच्युतापुरम में मंगलवार को एक बार फिर जहरीली गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। रिपोर्टों के मुताबिक ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन में एक कपड़ा निर्माण इकाई में संदिग्ध गैस रिसाव के कारण महिलाएं बीमार पड़ गईं। जहरीली गैस से पीड़ित महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कुछ श्रमिकों को स्पेशल इकोनॉमिक जोन के चिकित्सा केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि अन्य को पास के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। पीटीआई ने बताया कि बीमार पड़ने वाले कुछ श्रमिकों के गर्भवती होने की बात कही गई है। ब्रैंडिक्स एसईजेड कपड़ा निर्माण इकाइयों में हजारों श्रमिकों को रोजगार देता है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। 

गैस लीक होने से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं। कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं। एसपी अनाकापल्ले ने बताया, "कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था। 50 लोगों को अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है, और परिसर में निकासी का काम चल रहा है।"

दो महीने पहले भी यहां गैस का रिसाव का मामला सामने आया था। स्थानीय लोग फिर से जहरीली गैसों के निकलने पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ताजा गैस रिसाव के बीच मंत्री ए वी एस एस अमरनाथ गुडीवाड़ा ने अधिकारियों से बात की है। उन्होंने पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के उपाय करने के निर्देश दिए

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज