श्रीकांत त्यागी को UP STF ने मेरठ से किया गिरफ्तार,
नोएड़ा स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी श्रीकांत त्यागी को यूपी एसटीएफ द्वारा मेरठ से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 25 हजारी श्रीकांत त्यागी को यूपी एसटीएफ ने मेरठ से गिरफ्तार किया और उसको अपने साथ ले गई है। इस मामले में जब जोन और रेंज के अलावा जिले के पुलिस अधिकारियों से श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की जानकारी की गई तो उन्होंने इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। वहीं नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक पांडेय ने श्रीकांत त्यागी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से नोएडा लेकर गए हैं। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और एसओजी सहित करीब 40 टीमें लगाई गई थी। जो कि उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी करने के मामले में महिला पर हमला और आपराधिक बल प्रयोग के अलावा अपमान करने का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले इनामी श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ के कई स्थानों पर पुलिस ने इनपुट मिलने पर दबिश दी थी। श्रीकांत त्यागी की तलाश में मेरठ के दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर भी चेकिंग की गई थी। मेरठ पुलिस को इनपुट मिला था कि श्रीकांत त्यागी हरिद्वार जा रहा है। इसके बाद सभी नाकों पर तलाशी अभियान शुय कर दिया गया था। |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें