अनियंत्रित वाहन ने 10 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

 


खंडवा । रिश्तेदार की शादी से लौट रहे राठौर समाज के परिवार के लिए आयशर वाहन काल बन गया। बेकाबू तेज रफ्तार वाहन ने पैदल और दोपहिया वाहनों से घर लौट रहे लोगो को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वही करीब दस लोग घायल हो गए। इनमे तीन की हालत गंभीर है ।इन्हें खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

मूंदी में सोमवार रात साढ़े दस बजे के करीब बुखाारदास बाबा आश्रम के निकट शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। इस क्षेत्र की एक होटल में राठौर समाज के एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। शादी में से लोग वापस घर लौट रहे थे। कोई पैदल तो कोई बाइक से जा रहा था।

इस बीच मूंदी से बीड़ की ओर जा रहे आयसर ट्रक ने पैदल ओर दो पहिया वाहन से चल रहे लोगों को कुचल दिया। लोगों को रौदने के बाद आयसर सड़क से नीचे उतर कर गड्ढे में फंस गई। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगने पर मूंदी और बीड़ चौकी से पुलिस कर्मी मोके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी आरपी यादव और पुलिसकर्मी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए।

घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा और मूंदी के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे में 50 वर्षीय गेंदालाल राठौर की मौके पर मौत हो गई थी। खंडवा अस्पताल लाते समय गेंदालाल के भतीजे विशाल राठौर की भी मौत हो गई। वही उपचार के दौरान पांच वर्षीय खुशी अमित राठोर ने भी दम तोड़ दिया। सानू कमलचंद राठौर (15), हर्षदा पिता राकेश (8) और भारती पति संजय (28) सहित अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना