वार्ड 42 उपचुनाव: आदर्श तापड़िया हत्याकांड और कोमल की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे ले डूबे कांग्रेस को

 


भीलवाड़ा BHN
वार्ड 42 में पार्षद के उपचुनाव में कांग्रेस अपनी सीट बरकरार नहीं रख सकी। भाजपा की रोमा लखवानी ने कांग्रेस की मीना जैन को 235 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही 70 वार्डों में से भाजपा सबसे ज्यादा 32 वार्डों में काबिज है। कांग्रेस की सीट जाने का मुख्य कारण आदर्श तापड़िया हत्याकांड और कोमल मेहता की गिरफ्तारी सहित अन्य मुद्दों (टूटी सड़कें, चारों ओर गंदगी सहित अन्य) को माना जा सकता है।
लगभग 16 माह पूर्व हुए आम चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई इस सीट को भाजपा ने छीन लिया है। 30 वर्षीय और दसवीं कक्षा पास रोमा ने कांग्रेस की 52 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट मीना जैन को सीधी टक्कर दी। रोमा को 924 जबकि मीना को 689 वोट मिले। 20 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। रविवार को हुए मतदान में 3363 में से 1633 मतदाताओं ने वोट किया। मतगणना के पहले व दूसरे राउंड में भाजपा की रोमा बढ़त बनाए रही। तीसरे राउंड में मीना को रोमा से अधिक वोट मिले लेकिन अंत में जीत भाजपा की रोमा की हुई। सबसे बड़ी बात ये रही कि यहां जैनवाद नहीं चला। वार्ड 42 में सर्वाधिक लगभग 850 वोट जैन समाज के हैं। मीना जैन समाज से ही हैं, पर आदर्श तापड़िया हत्याकांड में विभिन्न मांगों को लेकर दिए गए धरने में जैन समाज की भाजपा नेत्री कोमल मेहता की गिरफ्तारी ने चुनाव परिणाम को नई दिशा दे दी। 
कांग्रेस नहीं रख सकी सीट बरकरार
28 जनवरी 2021 को हुए आम चुनाव में वार्ड 42 में कांग्रेस की वर्षा दरियानी ने भाजपा की जया लुधानी को 74 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल 1966 वोटों में से वर्षा ने 1008 जबकि जया ने 934 वोट हासिल किए थे। वर्षा दरियानी का 4 जनवरी 2022 को निधन होने के बाद करीब पांच महीने बाद कराए गए उपचुनाव में कांग्रेस को वार्ड 42 की सीट गंवानी पड़ी है।
नगर परिषद में भाजपा मजबूत
रोमा की जीत के बाद नगर परिषद बोर्ड में भाजपा और मजबूत हुई है। कुल 70 वार्डों में से अब भाजपा 32, कांग्रेस 21 और निर्दलीय 17 वार्डों में काबिज हैं।
विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू
वार्ड 42 के उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। भाजपा की जीत को इस संदर्भ में देखा जा रहा है। चर्चा है कि जिस प्रकार कांग्रेस की सीट को भाजपा ने हथिया लिया है, इसी प्रकार का चौंकाने वाला परिणाम विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि उपचुनाव का यह परिणाम विधानसभा चुनाव के परिणाम का संकेत है। खैर, यह तो जनादेश है, कौन जीतेगा या हारेगा, कौन सत्ता में आएगा और कौन विपक्ष में बैठेगा, यह तो चुनाव के परिणाम के बाद ही पता चलता है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज