तिहाड़ जेल में रची गई मूसेवाला की हत्या की साजिश

 


चंडीगढ़. 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस ने NIA कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। लॉरेंस ने कहा था कि अगर पंजाब पुलिस उसका प्रोडक्शन वारंट मांगती है तो उसका एनकाउंटर हो सकता है। अगर उसे वारंट पर लिया जाता है तो सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अगर पूछताछ करनी है तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए करें। कस्टडी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने इस पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य पुलिस का विषय है।

वहीं, इस मामले में पंजाब पुलिस उत्तराखंड पहुंची है। यहां उत्तराखंड की STF के साथ पंजाब पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक आरोपी लॉरेंस गैंग का संदिग्ध शार्प शूटर बताया जा रहा है। इसे हिमाचल से उत्तराखंड में घुसते वक्त एक कार रोककर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस इनकी शिनाख्त कर रही है। 

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश तिहाड़ जेल में रची गई। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस यही बंद है। उसने कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। इसमें पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मैनेजर भी शामिल बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से जेल में गैंगस्टर लॉरेंस, काला जठेड़ी समेत कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ भी की है।

 पुलिस ने अब मोगा से ऑल्टो कार बरामद की है। यह वही कार है, जिसे मूसेवाला की हत्या के बाद हमलावरों ने छीना था। यह कार हरियाणा से छीनी गई थी। 

पहले भी मूसेवाला की हत्या की कोशिश हुई थी। हालांकि, जब गैंगस्टर्स के गुर्गे मूसेवाला के गांव पहुंचे तो वहां AK 47 वाले कमांडो देख लौट आए। बाद में हत्या के लिए उन्होंने गोल्डी बराड़ से रूसी AN 94 ( एवतोमैत निकोनोव) मंगवाई थी। जिससे ही ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर कल मूसेवाला की हत्या की गई। इसके पीछे तिहाड़ जेल से चल रहे 9643****** मोबाइल नंबर भी सामने आ रहा है।

 

पंजाब पुलिस के हाथ यह CCTV फुटेज लगी है। मानसा-पटियाला रोड स्थित ढाबे में इन लोगों ने रोटी खाई। फिलहाल यह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के शक के दायरे में हैं।

पंजाब पुलिस के हाथ यह CCTV फुटेज लगी है। मानसा-पटियाला रोड स्थित ढाबे में इन लोगों ने रोटी खाई। फिलहाल यह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के शक के दायरे में हैं।

 सूत्रों की मानें तो इसका खुलासा दिल्ली में कुछ समय पहले गिरफ्तार हुए शाहरुख ने किया है। शाहरुख ने बताया था कि गोल्डी बराड़ और लॉरेंस कोई बड़ी साजिश रच रहे हैं। शाहरुख ने खुद मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी भी की थी। अब हत्याकांड में इस्तेमाल हुई बोलेरो वही है, जिसका इस्तेमाल शाहरुख ने साथियों के साथ मूसेवाला की रेकी के लिए किया था। इस मामले में हरियाणा के भी कुछ गुर्गों का नाम सामने आ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या दिल्ली पुलिस ने यह इनपुट पंजाब पुलिस के साथ शेयर किए या नहीं?। अगर हां तो फिर पंजाब पुलिस ने उनकी सिक्योरिटी में कटौती क्यों की?।

 शाहरुख से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में 8 लोगों की भूमिका पर शक जताया जा रहा है। जिसमें गोल्डी बराड़, लॉरेंस, जग्गू भगवानपुरिया, मनप्रीत औलख का मैनेजर सचिन, अजय गिल, सतेंद्र काला, सोनू काजल और अमित काजला शामिल हैं। शाहरुख ने पूछताछ में बताया कि उसकी गोल्डी बराड़ से सिगनल एप पर बात होती थी। शाहरुख का फोन अब दिल्ली पुलिस जब्त कर चुकी है। लॉरेंस के भी सिगनल एप पर बात करने का शक है।

 मूसेवाला हत्याकांड की जांच अब हाईकोर्ट के सिटिंग जज करेंगे। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने यह मांग की थी। इसके बाद CM भगवंत मान ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में NIA के अलावा जिस भी जांच एजेंसी की जरूरत होगी, सरकार उसमें मदद करेगी। इसके अलावा पंजाब सरकार और पुलिस भी जांच में पूरा सहयोग करेगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना