राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 


जयपुर, BHN। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिजनों के साथ  गुजरात के बनासकांठा जिले में अम्बाजी माता मंदिर में दर्शन किए।राज्यपाल ने अम्बाजी माता के दर्शन और  पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, संपन्नता और सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सपरिवार अम्बा माता का दर्शन कर आत्मिक आनन्द की अनुभूति हुई है। उन्होंने अम्बा माता से देश में महामारी और व्याधियों के निवारण की भी कामना की।अम्बाजी पहुंचने पर श्री मिश्र का मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बनासकांठा के जिला कलक्टर  श्री आनंद पटेल ने स्वागत किया। मंदिर पुजारी श्री मुन्ना एवं श्री देवेन्द्र भाई ने राज्यपाल को विधिवत आरती एवं पूजा सम्पन्न करवाई।राज्यपाल ने अम्बामाता मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो इस तीर्थ पर आने का सुयोग हुआ है।इससे पहले मंदिर न्यास की ओर से राज्यपाल को मां अम्बा की मूर्ति, माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया।श्री मिश्र के माउंट आबू से अम्बाजी पहुंचने पर पालनपुर उपखंड अधिकारी श्री सुशील परमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना