बोर्ड 12वीं का रिजल्टजल्द , साइंस-कॉमर्स के नतीजे साथ होंगे जारी

 


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर जल्द ही 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड से जुड़े ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट सोमवार, 30 मई को जारी होने की संभावना है।
बोर्ड की ओर से सबसे पहले विज्ञान और वाणिज्य संकाय के नतीजे जारी किए जाएंगे। क्योंकि इन दोनों संकाय के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 12वीं कला संकाय के परीक्षार्थियों के मुकाबले आधी से भी कम है। कला संकाय के परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण उसका रिजल्ट अलग से जारी किया जाएगा। 
 

students

12वीं की परीक्षा में शामिल हुए करीब 09 लाख विद्यार्थी 
राजस्थान में कक्षा 10वीं - 12वीं की परीक्षाएं रीट के बाद राजस्थान बोर्ड की दूसरी बड़ी परीक्षाएं हैं। इनमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए ही करीब 09 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनके लिए छह हजार केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं थीं।
राजस्थान बोर्ड के छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में बात करे आरबीएसई के सूत्र ने बताया है कि अजमेर बोर्ड कार्यालय सोमवार को परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा