ब्लॉक चुनाव अधिकारी ने ली राय... सभी कार्यकर्ताओं ने जाड़ावत पर एक मत से छोड़ा फैसला


चित्तौड़गढ़ BHN

महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ वाटिका में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए नियुक्त ब्लॉक चुनाव अधिकारी (बीआरओ) *सुरेंद्र सिंह डोटासरा* के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई जिनकी अध्यक्षता निवर्तमान ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *त्रिलोक चंद जाट* अन्य अतिथियों में पीसीसी सदस्य रामलाल जाट,भेरुदास बैरागी, युवक कांग्रेस लोकसभाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत,सरपंच रविराज सिंह,पूर्व सरपंच मोहनसिंह भाटी,पंचायत राज के आजाद पालीवाल,पूर्व सरपंच किरण डांगी युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष युवराज श्रीमाली, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा थे।प्रवक्ता महेंद्र शर्मा ने बताया है कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी संगठन के चुनाव के सम्बंध में आयोजित बैठक में सभी वक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर सामुहिक रूप से प्रदेश कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व व *अध्यक्ष राजस्थान धरोहर सरंक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत* के निर्णय को सर्वसम्मति के रूप में स्वीकार करेंगे इसलिए मनोनयन का फैसला *सुरेंद्र सिंह जाड़ावत पर छोड़ा गया है*।बीआरओ *सुरेन्द्र सिंह डोटासरा ने* कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जब संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में निर्णय स्थानीय नेतृत्व अध्यक्ष *राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत पर छोड़ा है तो आप सभी अपनी सामुहिक स्वीकृति को में स्वीकार करके प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया दूंगा*, इसके बाद बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामुहिक *हाथ खड़े कर* अपने नेता सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत के प्रति आस्था जताते हुए निर्णय उनके व शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ा इसके अतिरिक्त किसी भी कार्यकर्ता ने कोई अलग से चर्चा नही करने को कहते हुए सामुहिक स्वीकृति प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने हेतु कहा।बैठक में निवर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद जाट के *सफलतम 10 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने पर 51 किलो की माला व भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी* की तस्विर भेट कर कार्यकर्ताओ ने सम्मान किया।आयोजित बैठक में युवा नेता विक्रम जाट,पंचायत समिति पत्याशी दिनेश सोनी,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कविश शर्मा, सरपँच दिनेश भोई,देवीलाल धाकड़,चरण सिंह,विजय सिंह,हिरालाल जाट,रतनलाल मीणा, पप्पू चोपड़ा, महावीर सिंह डैलवास, सुनील चौधरी, दर्पण शर्मा,गोविंद चौधरी,दीनदयाल जाट,उदयलाल जाट,किशन मेघवाल, शंभुलाल शर्मा, मांगीलाल डांगी,, इन्दरसिंह,गोरिलाल गुर्जर,रतन जाट सेहनवा,उस्मान खान, मनोहर लाल,मानक शर्मा, शांतिलाल डांगी,मदनलाल जाट,डीएमएफटी सदस्य उदयलाल रेगर, विक्रम सिंह शक्तावत,राजेंद्र कुमार खटीक,अब्दुल गफ्फार, कालूराम जाट,प्रकाश चंद खटीक,शम्भूगिरी गोस्वामी, गिरधारीलाल,राजेन्द्र कुमार रेगर, राजेंद्र कुमार सालवी,शंभुलाल सालवी,अभिषेक गाडरी,नारायण सिंह, मांगी सिंह,लोकेश खटीक,भेरुदास बैरागी, बालकिशन शर्मा,मोहम्मद हकीम,रफीक खान,पप्पू पूर्बिया,सत्यनारायण सेन,शब्बीर हुसैन सहित सेकडो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन *महेंद्र शर्मा* ने किया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना