आंधी-तूफान के कारण 2 की मौत, राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी


नई दिल्ली

 मानसून तय समय से पहले केरल पहुंचने के बाद वहां पर झमाझम बारिश हो रही है। केरल व आसपास के राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। सोमवार शाम को देश की राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम के बदला और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई है। एक जुन को मानसून तमिलनाडु पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली में 2 की मौत, सेकड़ों पेड़ उखड़े
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को अचानक मौसम के बदला और आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। कई जगहों पर पेड़ टूटने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। इस दौरान हवाई यातायात बाधित हुआ। आंधी तूफान की वजह से ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित कई इमारतों तथा वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ टूटने से यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 27 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा।

बिहार में आंधी के साथ होगी बारिश
बिहार में भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्व बिहार में आंधी-पानी का दौर अगले तीन दिन और जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में कई जिलो में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी बिहार के कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

 यूपी और एमपी में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये हुए हैं। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवाएं चलेंगी। वहीं एमपी में भी अगले तीन दिनों तक आधा दर्ज से ज्यादा जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून के करीब दोनों राज्यों में मानसून का पहुंचेगा।

 राजस्थान का मौसम

राजस्थान में बीते दो दिन से गर्मी तेवर दिखा रही है। वहीं कुछ जिलों में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई है। धौलपुर के आसपास इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में 25 जून के करीब मानसून पहुंचने की संभावना है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा