आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ी लापरवाही - तीन कर्मचारी सस्पेंड

 


जयपुर.

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। स्पीड से दौड़ती ट्रेन के इंजन में बैठे एक व्यक्ति ने इमरजेंसी उपकरणों से छेड़छाड़ की। इस कारनामे का उसने फेसबुक लाइव भी किया।मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप में मच गया। डिपार्टमेंट ने घटना के लिए जिम्मेदार तीन कर्मचारियों को सस्पेंड करते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला सोमवार शाम बांदीकुई जंक्शन का है। यहां जयपुर से पहुंची आश्रम एक्सप्रेस में चीफ लोको इंस्पेक्टर (ड्राइवर) संतोष ने अपने रिश्तेदार सुखराम को लोको केबिन (इंजन) में बिठा दिया। क्योंकि उसका टिकट कंफर्म नहीं था।

ट्रेन के जंक्शन से रवाना होते ही सुखराम ने केबिन से फेसबुक पेज पर लाइव करना शुरू कर दिया। ट्रेन को खुद चलाने का दावा करते हुए वह लाइव कर रहा था। वीडियो में वह ट्रेन चलाने वाले उपकरणों से भी छेड़छाड़ करता दिख रहा है। उस वक्त ट्रेन में 800 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे।

 जयपुर मंडल के डीआरएम नरेंद्र ने बताया कि जांच में मामला बांदीकुई से दिल्ली के बीच का होना पाया गया। जयपुर मंडल रेलवे ने चीफ लोको इंस्पेक्टर संतोष, लोको पायलट प्रदीप मीणा और असिस्टेंट लोको पायलट मनीष को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

इंजन में बैठा व्यक्ति सुखराम दिल्ली पहुंच गया है। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इस तरह से सफर करना और कराना गलत है।

 रेलवे अधिकारियों की जांच में सामने आया है कि सुखराम रियर लोको में अकेला बैठा था। रियर लोको से परिचालन संबंधी कंट्रोल नहीं होता है। वहां से आपातकालीन प्रणाली का यूज कर सकता है। रियर लोको में मौजूद आपातकालीन प्रणाली का सुखराम यूज कर देता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इससे सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा खतरे में थी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना