पंचोली का अंतिम संस्कार, बरूंदनी के बाजार रहे बंद

 

बरूंदनी BHN
अंतरराष्ट्रीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष, श्रीमुनिकुल ब्रह्मचर्याश्रम वेद संस्थान के संस्थापक, संचालक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बद्रीनारायण पंचोली का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व उनके निवास से सुबह 9 बजे बैंड बाजों के साथ शुरू हुई अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके अनुयायी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि डॉ. पंचोली एक माह से अस्वस्थ थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। डॉ. पंचोली के निधन पर शोक स्वरूप बरूंदनी के बाजार बंद रहे। अंतिम यात्रा में वेद संस्थान के विद्यार्थी मंत्रोच्चार व जयकारे लगाते चल रहे थे। अंतिम यात्रा में पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, प्रधान सतीश जोशी, बरूंदनी सरपंच गजेन्द्र साहू सहित नई दिल्ली, हॉलैंड, भीलवाड़ा व मांडलगढ़ से भी उनके कई अनुयायी शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज