दो पुलिसकर्मियों को कार से उड़ाया


जयपुर.

देर रात एक ड्राइवर ने दो पुलिसकर्मियों को कार से उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों हवा में उछलकर 20 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद ड्राइवर फरार हो गया। नाकेबंदी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी साथी जवानों को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को फिर SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के कंधे और गर्दन की हड्डियां टूट गईं। मामला देर रात 1 बजे झोटवाड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पंखा काटा के पास चौराहे पर नाकाबंदी की जा रही थी। हेड कॉन्स्टेबल रघुवीर सिंह और कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह के साथ अन्य जवान भी ड्यूटी कर रहे थे। तभी EON से तेज रफ्तार में आए ड्राइवर ने पहले बैरिकेडिंग को टक्कर मारी फिर दो जवानों को भी चपेट में ले लिया।

नाकाबंदी कर रही थी पुलिस टीम, बेरिकेड लगा जांच कर रहे थे

पुलिस ने बताया कि रात की शिफ्ट में हैड कांस्टेबल रधुवीर सिंह अपने एक अन्य साथी  के साथ पंखा कांटा के नजदीक चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। आने जाने वाले वाहनों की नियमानुसार चैकिंग की जा रही थी।  रात एक बजे जब यातायात का दबाव बेहद कम हो गया तो दोनो पुलिकसर्मी बेरिकेड के नजदीक आकर खडे़ हो गए। इस दौरान एक कार वहां तेजी से आई। कार चालक ने पुलिसवालों को देखने के बाद गति और बढ़ा दी।
 इस तरह से हुआ हादसा
पुलिस को देखने के बाद आरोपी ने अपने कार की स्पीड अचानक से बढ़ा दी। जिससे उसने पहले तो बेरिकेड को टक्कर मारी और उसके बाद दोनो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मारी। दोनो करीब बीस फीट दूरी पर जाकर गिरे। हादसे के बाद दोनो पुलिसमैन को अस्पताल ले जाने की जगह ड्रायवर कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस बीच वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी तब जाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनो पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनो को नजदीक ही मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को सीरियस कंडीशन में एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना में दोनो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए हैं। सिर में गंभीर चोटें हैं और शरीर पर मल्टीपल फ्रैक्चर हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले दोपहर के समय रामबाग चौराहे पर भी एक कार चालक ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। बचाव में पुलिसवालों ने कार रोकने के लिए कार पर डंडा मारा था इससे कार का अगला शीशा टूट गया था। बाद में कार चालक समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया था।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मुंडन संस्कार से पहले आई मौत- बेकाबू बोलेरो की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, भादू में शोक

जहाजपुर थाना प्रभारी के पिता ने 2 लाख रुपये लेकर कहा, आप निश्चित होकर ट्रैक्टर चलाओ, मेरा बेटा आपको परेशान नहीं करेगा, शिकायत पर पिता-पुत्र के खिलाफ एसीबी में केस दर्ज