VIDEO प्रशासन से वार्ता में मांगों पर बनी सहमति, 29 मई को होगा धरना समाप्त, लादूलाल तेली ने की घोषणा



भीलवाड़ा BHN
आदर्श हत्याकांड मामले में भाजपा और हिंदू संगठनों की ओर से दिए जा रहे धरने की समाप्ति की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कर दी है। तेली के अनुसार रविवार 29 मई को प्रदेश के अधिकारियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में धरना समाप्ति की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष तेली ने कहा कि 10 मई को शास्त्रीनगर में आदर्श तापड़िया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोषी आरोपियों को गिरफ्तार करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने सहित अन्य मांगों को लेकर बेमियादी धरना शुरू किया गया था। इस संबंध में प्रशासन से कई दौर की वार्ताएं हुई। आज शाम को प्रशासन के साथ हुई बातचीत में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी है। हमने जिला प्रशासन के सामने मांगों को रखा है और प्रशासन ने नियत समय सीमा दी है और आश्वस्त किया है कि शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद 29 मई को धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा