महिला चिकित्सक से चाकू की नोक पर रेप, भीलवाडा जेल से गिरफ्तार हुआ इरफान

 


 भीलवाड़ा हलचल। एक महिला चिकित्सक को चाकू दिखाकर धमकाने के बाद रेप के आरोपी इरफान मुल्तानी को सुभाष नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी पूर्व में इसी महिला चिकित्सक से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल में था।                                

   सुभाष नगर थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बीएचएन को बताया कि एक महिला चिकित्सक 25 दिसंबर को थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई कि रात करीब 8:15 बजे वह अपने घर में थी। अचानक गुल नगरी निवासी इरफान मुल्तानी 31 घर में घुसा। इरफान ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। महिला चिकित्सक का मुंह बंद कर दिया। चाकू निकालकर उसे धमकाते हुए घसीट कर ले गया और अश्लीलता करते हुए उसके साथ रेप किया। पीड़िता आरोपी के सामने गिडगिडाई लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पुलिस ने महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया। इरफान पर लगे आरोप की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान को जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि इरफान ने 24 नवंबर को महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ की थी। इसे लेकर महिला चिकित्सक ने 28 नवंबर को एफ आई आर दर्ज करवाई थी। इसी मामले में पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर पिछले दिनों कोर्ट के आदेश से जेल भिजवा दिया था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

देवा गुर्जर की गैंगवार में हत्या, विरोध में रोडवेज बस में लगाई आग !

देवा गुर्जर हत्या का मुख्य आरोपी दुर्गा गुर्जर गिरफ्तार 3 साथी भी पकड़े गए

कन्या हत्याकांड- भीलवाड़ा में साली की हत्या कर भागे जीजा ने एमपी में दी जान, मार कर मरुंगा का एफबी पर लगाया था स्टेटस

छोटे भाई की पत्नी के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही पत्नी ने पकड़ा और कर दी धुनाई

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

पुष्पवर्षा के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर रवाना

चारभुजा के लिए पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत