3 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, खुदकुशी के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

 


 भीलवाड़ा हलचल। शहर की सांगानेर कॉलोनी में गुरुवार की रात 3 बच्चों की मां गले में लुगड़ी का फंदा डालकर लोहे के एंगल से झूल गई। महिला को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह मृतका के पीहर पक्ष के आने के बाद होगा।                             

  सुभाष नगर थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद ने हलचल को बताया कि मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के गेणोली निवासी शांति पत्नी शंकर लाल रेगर अभी 11 साल की बेटी, 9 व 7 साल के 2 बेटों सहित यहां सांगानेर कॉलोनी में कालिका माता मंदिर के पास किराए के मकान में रह रहे थे। गुरुवार की रात शांति ने किसी बात से नाराज होकर कमरे में जाने के बाद दरवाजा अंदर से बंद किया और लुगड़ी का फंदा गले में डाल लोहे के एंगल से झूल गई। इसकी भनक लगने पर पति ने दरवाजे को अन्य लोगों की मदद से खोलकर शांति को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर्स ने शांति को मृत घोषित कर दिया ।सूचना पर सुभाष नगर थाने से दीवान मोहम्मद भी अस्पताल पहुंच गए, जिन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। पीहर पक्ष के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना