गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर सजा कीर्तन दरबार, हुआ अखण्‍ड पाठ

 


भीलवाड़ा। सि€ख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज का 355वां प्रकाश पर्व सिंधुनगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में हर्षोल्लास से मनाया गया। समाज के लोगों में गजब का उत्साह था। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। कीर्तन भी किए। आज प्रात: 5.30 बजे से श्री आसा की वार के कीर्तन आरंभ हुए। इसी के साथ लंगर तैयार करने की सेवा भी आरंभ हो गई। सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि गुरबाणी कीर्तन के लिए विशेष रूप से दिल्ली से कीर्तन करने वाला जत्था भाई इन्द्रजीत सिंह आए।

भीलवाड़ा के ज्ञानी हरमीत सिंह, ज्ञानी सुखबीर सिंह ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। प्रात: 8.30 बजे श्री अखंड पाठ की समाप्ति के उपरान्त 9 बजे अल्पाहार की सेवा हुई। प्रात: 10 से दोपहर 1.30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाए गए। दोपहर 12.30 बजे से लंगर हॉल में लंगर छकाने की सेवा भी आरंभ हो गई। सभी ने लंगर पाया। अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि गुरुपर्व को लेकर सभी में बहुत उत्साह है। गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। आज रात 8 बजे से 10 बजे तक होने वाले कीर्तन दीवान की समाप्ति के उपरान्त दूध एवं प्रसाद की सेवा होगी। सोनी ने बताया कि 22 जनवरी 2023 को श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी का प्रकाश पर्व बागौर साहिब में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

देवा गुर्जर की गैंगवार में हत्या, विरोध में रोडवेज बस में लगाई आग !

देवा गुर्जर हत्या का मुख्य आरोपी दुर्गा गुर्जर गिरफ्तार 3 साथी भी पकड़े गए

कन्या हत्याकांड- भीलवाड़ा में साली की हत्या कर भागे जीजा ने एमपी में दी जान, मार कर मरुंगा का एफबी पर लगाया था स्टेटस

छोटे भाई की पत्नी के साथ होटल में रंगरलियां मना रहा था पुलिसकर्मी, सिपाही पत्नी ने पकड़ा और कर दी धुनाई

डांग के हनुमान मंदि‍र के सरजूदास दुष्‍कर्म के आरोप में गि‍रफ्तार, खाये संदि‍ग्‍ध बीज, आईसीयू में भर्ती

पुष्पवर्षा के लिए जयपुर से हेलीकॉप्टर रवाना

चारभुजा के लिए पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत