पालतु कुत्ता घर के बाहर गया तो पड़ौसियों में हुआ पंगा, पत्थरबाजी और मारपीट, 10 घायल, 3 भर्ती

 भीलवाड़ा हलचल न्यूज.
जिले के भदाली खेड़ा में दो पड़ौसी परिवारों में मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। झगड़े में दस लोग घायल हो गये। इनमें से तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।  पुलिस की माने तो  एक पड़ौसी का पालतु कुत्ता, दूसरे पड़ौसी के घर के बाहर चला गया। इतनी सी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में बोलचाल के बाद उलझ गये। उधर, सरेआम मारपीट और पत्थरबाजी की इस घटना से बस्ती के बाशिंदों में दहशत फैल गई। पुलिस ने परस्पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 मांडल चौकी प्रभारी चिराग खां कायमखानी ने भीलवाड़ा हलचल न्यूज को बताया कि भदालीखेड़ा निवासी लतीफ खां पठान का पालतु कुत्ता शुक्रवार को घर से बाहर निकल कर पड़ौसी सिकंदर के मकान के बाहर चला गया। इसे लेकर सिकंदर पक्ष ने कुत्ते को मारा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच हुई। 
मामला इतना बढ़ गया कि सिकंदर, उसका बेटा मुराद व चांद अपने पड़ौसी लतीफ के घर गये और उसके व परिजनों के साथ मारपीट और पत्थरबाजी कर दी। इस झगड़े में लतीफ, उसकी पत्नी जेबून निशा, बेटा अब्दुल कय्यूम, पौता मोहम्मद सगीर, पुत्रवधु हसीना बानू, वसीम व मोहम्मद आसीफ पठान, जबकि दूसरे पक्ष के सिकंदर, चांद व मुराद घायल हो गये। इनमें से मोहम्मद आसीफ व वसीम को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सिकंदर, चांद व मुराद को भी चोटें आईं। सरेआम मारपीट और पत्थरबाजी से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। चौकी प्रभारी ने बीएचएन से कहा कि इस घटना को लेकर लतीफ खां ने सिकंदर आदि, जबकि सिकंदर ने लतीफ आदि के खिलाफ परस्पर केस दर्ज करवाये हैं। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना