10 शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस से पार:फतेहपुर में 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; जोधपुर 5 साल बाद बरसी आग

 

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी अब नए रिकॉर्ड बनाने लगी है। राज्य में 10 शहरों में आज दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। सीकर के फतेहपुर में आज दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले 23 साल का मई महीने का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। वहीं जोधपुर में भी 5 साल बाद सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। यहां 2016 में 48.8 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ था।

भीषण गर्मी ने दिन में तेज गर्मी के साथ ही भीषण लू ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग ने आज जो चेतावनी जारी की है उसे देखकर नहीं लगता कि अगले एक सप्ताह तक लोगों को इस तपन से कोई राहत मिल सके।

मौसम केन्द्र ने बताया कि फिलहाल पश्चिमी राजस्थान के लगभग सभी जगहों पर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है, लेकिन अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

जालौर में पारा 47 के पार
राजस्थान के पश्चिमी राजस्थान के इलाके इन दिनों भट्‌टी की तरह तप रहे हैं। आज पश्चिमी राजस्थान का जालौर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जालौर के अलावा टोंक (वनस्थली), पिलानी, बाड़मेर, बूंदी, डूंगरपुर, फलौदी, चूरू, बीकानेर और बाड़मेर में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

फलौदी में रात का पारा 34 के ऊपर
राजस्थान में दिन के अलावा रात में भी अब गर्मी की तपन तेज होने लगी है। जोधपुर के फलौदी में बीती रात न्यूनतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा बाड़मेर, जयपुर, जालौर और सिरोही में भी रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर44.428.2
भीलवाड़ा44.528.4
वनस्थली (टोंक)46.227.1
जयपुर4430.8
पिलानी4628.1
सीकर4325.5
कोटा46.228.5
चित्तौड़गढ़44.327.5
उदयपुर43.525.8
बाड़मेर46.530.1
जैसलमेर45.929.3
जोधपुर45.631
बीकानेर4628.1
चूरू46.226.5
श्रीगंगानगर45.229.1
धौलपुर43.828.3
नागौर45.927.3
फलौदी4634.4
बूंदी46.228.3
बारां45.827.1
डूंगरपुर46.529.4
हनुमानगढ़44.427.6
जालौर4730.5
सिरोही45.430
करौली45.228.1

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना