फैक्ट्री में लगी आग 10 लाख का माल जलकर खाक

 


-ब्यावर

किशनगढ़-ब्यावर राजमार्ग स्थित तबीजी गांव के पास मंगलवार दोपहर एक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई गई है।मंगलवार दोपहर एक बजे तबीजी गांव के निकट स्थित गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण फैक्ट्री में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी। सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। मौके पर नगर निगम की दो दमकल गाड़ी भी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


फैक्ट्री से समय रहते श्रमिक बाहर निकल गए

फैक्ट्री मालिक दीपक संगरोल ने बताया कि ब्यावर रोड बायपास स्थित तबीजी गांव की सीमा में उनकी दीपक उद्योग के नाम से गत्ता फैक्ट्री है। मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क गई। समय रहते ही सभी श्रमिक बाहर निकल आए। आग बुझाने का काम चल रहा है। प्रारंभिक आंकलन में करीब आठ से 10 लाख का नुकसान का अनुमान है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार